Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur City News : रायपुर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 56 लाख के टैक्स बकायादार की फर्म सील

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में बड़े टैक्स बकायादारों के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई जारी है। आज राजीव गांधी वार्ड में निगम की टीम ने दिलीप कुमार पटेल के फर्म को सील कर दिया। यह कार्रवाई रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर की गई।
Raipur City News : सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू और जोन 2 कमिश्नर डॉ. आरके डोंगरे के निर्देश पर निगम की टीम ने फर्म पर 5,64,761 रुपए के बकाया टैक्स का भुगतान न करने पर तत्काल सीलबंदी की कार्रवाई अमल में लाई।
Raipur City News : नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अन्य बकायादारों के लिए सावधानी और सख्ती का संदेश भी है। भविष्य में निगम ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई करता रहेगा।
Next Story


