Raipur City News : नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 9 बकायादारों की संपत्तियां सील, लाखों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने बकाया संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-08 में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को निगम की टीम ने लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले 9 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है और बकायादारों को सख्त संदेश दिया गया है कि कर चोरी की अब कोई गुंजाइश नहीं होगी।
Raipur City News : जोन आयुक्त, अपर आयुक्त और उपायुक्त के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। निगम ने पहले इन बकायादारों को डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम चेतावनी जारी की थी, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त कदम उठाया गया।
Raipur City News : सील की गई संपत्तियों में प्रितम सिंह (5,07,308), अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार (2,16,418), हरवंश सिंह/महेंद्र सिंह (4,33,396), कुलदीप सिंह/तेजेन्द्र सिंह (1,36,971), सतगुरु फर्निचर (87,281), फैक्ट्री (11,233), संतोष शर्मा (43,001), विनोद सिंह (34,563), और राजू साहू (1,41,069) के परिसर शामिल हैं। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया कर जमा न करने वाले अन्य बकायादारों पर भी जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।


