Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में नशे के सामान पर सख्ती, पान ठेलों से गोगो-चिलम की बिक्री पर कार्रवाई, 9 दुकानें सील

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में गोगो, चिलम और रोलिंग पेपर जैसे नशे से जुड़े सामान बेचने वाले पान ठेलों और गुमटियों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये मूल्य का रोलिंग पेपर जब्त किया गया।

Raipur City News : पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में COTPA एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act) के उल्लंघन पर 09 दुकानों को सील कर दिया गया। ये दुकानें शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास अवैध रूप से नशे से जुड़े उत्पादों की बिक्री कर रही थीं।

Raipur City News : सप्लाई चेन तक पहुंची पुलिस-

पुलिस ने दावा किया है कि कार्रवाई के दौरान सप्लाई चेन (Backward Linkage) का भी खुलासा हुआ है। पूछताछ में थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इन सप्लायरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019