Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा सिंधी समाज, FIR दर्ज

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सिन्धी समाज ने क्रांति सेना द्वारा समाज के विभूतियों के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। इस सिलसिले में बुधवार को सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है। इस दौरान सिंधी समाज के महेश दरियानी, ललित जैसिंघ, गौरव मंधानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।

Raipur City News: सिंधी महापंचायत ने अपनी शिकायत में कहा है कि, क्रांति सेना से जुड़े लोग सिंधी समाज के महापुरुषों, और विभिन्न समाजों के लोगों को गालियां दे रहे हैं और प्रदेश के मुखिया एवं गृहमंत्री को भी अपशब्द कह रहे हैं। महापंचायत ने पुलिस से मांग की है कि क्रांति सेना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार जाए। महापंचायत ने चेतावनी दी है कि अगर क्रांति सेना के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019