Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : माहेश्वरी महिला संगठन का रजत उत्सव “नव उमंग” संपन्न, उत्कृष्ट समाजजनों का हुआ सम्मान

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव “नव उमंग” राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन, डुंडा में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी कविता राठी ने दी।

Raipur City News : अधिवेशन के दूसरे दिवस विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ और राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि प्रातःकाल ट्रेजर हंट प्रतियोगिता के साथ रंग-बिरंगी होली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Raipur City News : कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत “नव परिवर्तन – शेष जिंदगी विशेष जिंदगी” विषय पर विचार-विमर्श से हुई। इसके पश्चात “नव संचार” (क्विज प्रतियोगिता) और “नव वक्ता” (वाद-विवाद प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। समापन सत्र में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Raipur City News : कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, मध्यांचल सह प्रभारी अनिता जावधिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमिता मुंदडा, प्रतिभा नत्थानी, समिति प्रभारी भावना राठी, सत्र संरक्षिका पुष्पा राठी, प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा, कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़, संगठन मंत्री उर्मिला टावरी, शांता माहेश्वरी, संतोष चांडक और कांता राठी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019