Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : माहेश्वरी महिला संगठन का रजत उत्सव “नव उमंग” शुरू, सांस्कृतिक रंग और सम्मान समारोह से सजा पहला दिन

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव “नव उमंग” राजधानी के माहेश्वरी भवन, डुंडा में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि पहले दिन औद्योगिक मेले का उद्घाटन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ और राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Raipur City News : प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने जानकारी दी कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद “नवनिधि रामायण” पर आधारित समिति संयोजिकाओं द्वारा विशेष प्रस्तुति और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता लड्ढा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, मध्यांचल सह प्रभारी अमिता जांवधिया, भूतपूर्व अध्यक्ष पुष्पा राठी, कार्यालय मंत्री नारायण राठी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुंदड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष नरेश चांडक, कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़, संगठन मंत्री उर्मिला टावरी और रायपुर जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी उपस्थित रहे।

Raipur City News : अधिवेशन के दूसरे दिन प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके बाद रंग-बिरंगी होली खेली जाएगी। प्रदेश सचिव रूपा मुंदड़ा ने बताया कि प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन – शेष जिंदगी विशेष जिंदगी” विषय से होगा। इसके पश्चात “नव संचार” (क्विज) एवं “नव वक्ता” (वाद-विवाद) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन समाज की उन महिलाओं के सम्मान के साथ होगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019