Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : VIP एरिया में चली गोली, स्पा में सेवा से इनकार पर हवाई फायरिंग, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर की शांत मानी जाने वाली पॉश कॉलोनी कटोरा तालाब में उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी गई। मामला रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र का है, जो सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आता है।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे दो युवक, कथित रूप से शराब के नशे में, महिला संचालिका द्वारा दुकान बंद होने की बात कहे जाने के बावजूद स्पा सेवा देने की जिद करने लगे। जब स्टाफ के जा चुके होने की बात बताई गई तो बहस बढ़ गई और एक आरोपी ने अपने पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।

Raipur City News : गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना अगले दिन पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम गठित कर महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद हुई है।

Raipur City News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय (निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) और अंगद सिंह (निवासी मोवा, रायपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और स्पष्ट किया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019