Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर के श्मशान में फैली सनसनी, अस्थि-संग्रह के दौरान मिला अधूरा शव, सिर गायब होने से उठे कई सवाल

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में एक रहस्यमयी घटना ने शहर को हैरान कर दिया। अंतिम संस्कार के अगले दिन अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों ने जब चिता स्थल देखा, तो वहां शव का सिर गायब होने का दावा किया। इस अजीब घटनाक्रम के बाद परिवार में आक्रोश और दहशत फैल गई।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। परंपरा के अनुसार अगले दिन परिजन अस्थियां लेने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चिता स्थल पर शव का सिर नहीं मिला, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार का कहना है कि चिता के आसपास नींबू, सिंदूर और अन्य संदिग्ध सामग्री बिखरी मिली, जिन्हें आमतौर पर तांत्रिक क्रियाओं से जोड़कर देखा जाता है।

Raipur City News : इस वजह से परिजन किसी शरारती तत्व या तांत्रिक गतिविधि की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना को और उलझा दिया श्मशान परिसर में खड़ी एक लावारिस बाइक ने। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक किसकी है और कब से वहां खड़ी है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

Raipur City News : सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास से साक्ष्य जुटाए गए हैं और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019