Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ब्लू वाटर खदान में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। नवा रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर खदान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की हालत बेहद भयावह है, मृतक का सिर धड़ से अलग है, जो मौके पर नहीं मिला, वहीं हाथों के पंजे भी गायब बताए जा रहे हैं।

Raipur City News : स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और सिर के लापता होने को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

Raipur City News : आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया हो, हालांकि यह भी जांच का विषय है कि वारदात स्थल पर ही की गई या नहीं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019