Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। रामनवमी (6 अप्रैल) के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति इस दिन मांस-मटन बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है कि रामनवमी पर सभी पशु वध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी। अगर किसी भी दुकान या होटल में मांस-मटन बिकता पाया गया, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raipur City News : नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का सख्ती से पालन करवाएंगे। वे पूरे दिन मांस-मटन की दुकानों और होटलों का निरीक्षण करेंगे ताकि कोई भी प्रतिबंध के खिलाफ काम न करे। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम की टीम इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेगी और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019