Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला; 10 साल बाद फिर मेजबानी

Asian News
Raipur City News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला; 10 साल बाद फिर मेजबानी
X

Raipur City News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला; 10 साल बाद फिर मेजबानी

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आईपीएल 2026 के दो रोमांचक मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच गई। विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। टीम सीधे मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां खिलाड़ी ठहरेंगे।

Raipur City News : 10 साल बाद रायपुर में IPL मैच

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस खासतौर पर नजर आएंगे। अंबानी परिवार और बॉलीवुड हस्तियों के भी मैच देखने पहुंचने की संभावना है।

Raipur City News : सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

मैच को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा की कमान डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सौंपी गई है। कुल 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जाएगा। VIP रूट को अलग से आरक्षित रखा गया है।

Raipur City News : पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था

स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन अलग गेट बनाए गए हैं। विभिन्न इलाकों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Raipur City News : स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान

स्टेडियम के अंदर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, बोतल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी-स्टूल, छाता, ब्लेड, चाकू, कैंची, खाद्य पदार्थ, हैंडबैग, सूटकेस, लाउड हेलर, फ्लैश लाइट, लेजर लाइट, प्रचार सामग्री आदि प्रतिबंधित हैं।

रायपुर में IPL 2026 के मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रशासन भी मैच को सुचारू और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। 10 और 13 मई को होने वाले मुकाबले छत्तीसगढ़ के लिए क्रिकेट का बड़ा उत्सव साबित होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019