Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : वेल्डिंग कार्य के दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, तलाश शुरू

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू दोपहर करीब 12.00 बजे फरार हो गया। गंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाली इस घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने कैदी की तलाश में तत्काल छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू समेत पांच कैदी जेल परिसर में महिला जेल की ओर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान चंद्रवीर ने मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जेल प्रशासन ने तुरंत गंज थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फरार कैदी की तलाश शुरू की।

Raipur City News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चंद्रवीर सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह पहले भी गंज थाना क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने जेल परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही, रायपुर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नाकाबंदी कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019