Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पूछताछ के लिए पुलिस ने मां को उठाया, सदमा में युवती ने लगाई फांसी

Raipur City News : पूछताछ के लिए पुलिस ने मां को उठाया, सदमा में युवती ने लगाई फांसी
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, युवती अमीना पटेल (18 वर्ष) अपने घर के कमरे में दोपहर डेढ़ से पौने दो बजे के बीच फांसी पर झूल गई।

Raipur City News : पड़ोसियों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और मेडिशाइन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस के अनुसार, अमीना के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट में पेशी के लिए महेंद्र को अब तक चार बार वारंट जारी किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार वह फरार हो गए।

Raipur City News : इसी सिलसिले में मंदिर हसौद पुलिस ने पिता के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए अमीना की मां, खिली पटेल, को महिला थाना ले जाया था। पुलिस की इस कार्रवाई से अमीना मानसिक रूप से घबरा गई और कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Raipur City News : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती के मानसिक हालात व घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019