Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पुलिस स्मृति दिवस 2025, शहीद जवानों को राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में आज पुलिस स्मृति दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

Raipur City News : राज्यपाल डेका ने कहा कि पुलिस जवानों का अदम्य साहस, त्याग और निष्ठा हमें सतत प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना की और आशा व्यक्त की कि राज्य जल्द ही नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 21 अक्टूबर वह दिन है जब हम देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को स्मरण करते हैं।

Raipur City News : उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों की निष्ठा और अनुशासन का महत्व बताया और कहा कि उनके पराक्रम से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बन पाया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों की वीरता और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि सुरक्षा बल न केवल नक्सलवाद से मुकाबला कर रहे हैं, बल्कि बस्तर सहित दूरदराज के क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

Raipur City News : उन्होंने शहीद परिवारों की सहायता और स्मारिका निर्माण के निर्णय की जानकारी भी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी अमरेश मिश्रा और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019