Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News: Police investigate after bomb-making materials found in house
X

Raipur City News: Police investigate after bomb-making materials found in house

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर सामने आई। वार्ड नंबर 13 स्थित घर से तार, केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Raipur City News : सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर आसपास के लोगों की आवाजाही रोक दी गई। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर इतनी संदिग्ध सामग्री घर में किस मकसद से जमा की गई थी।

Raipur City News : यह पूरा मामला रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019