Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : जेल में पॉक्सो आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई प्रताड़ना की आशंका

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत गंज थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में जेल में बंद था।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने शाम करीब 6 बजे अपनी बैरक (गोल 5 नंबर) के अंदर फांसी लगाई। घटना की जानकारी जेल प्रशासन को मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Raipur City News : परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील को जेल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था, और इसी दबाव में उसने यह कदम उठाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019