Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्व. दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि, सरकार से की शहीद का दर्जा देने की मांग...

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यवसायी स्व. दिनेश मिरानिया के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और केंद्र व राज्य सरकार से स्व. मिरानिया को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद, मंत्रिमंडल विस्तार, और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी तीखे हमले बोले।

Raipur City News : परिवार से मुलाकात और शहीद दर्जे की मांग
दीपक बैज ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में स्व. दिनेश मिरानिया की हत्या एक दिल दहला देने वाली घटना थी। आतंकियों ने उनकी पत्नी और बच्चों के सामने उन्हें गोली मार दी थी। बैज ने कहा, 13 दिन बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मिरानिया परिवार न्याय और शहीद का दर्जा चाहता है। राज्य सरकार को तत्काल निर्णय लेकर स्व. मिरानिया को शहीद का दर्जा देना चाहिए।

Raipur City News : उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति निराशाजनक है। पीएम बिहार गए, लेकिन ऑल पार्टी मीटिंग में नहीं आए। कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 28 लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं दिखी। देश आज इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेडी को याद कर रहा है, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था।

Raipur City News : मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर हमला
जातिगत जनगणना के केंद्र सरकार के हालिया फैसले पर बैज ने इसे कांग्रेस की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, जातिगत जनगणना कांग्रेस की लंबे समय से मांग थी। बीजेपी नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर घुटने टेक दिए। यह कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष की जीत है। हम अपनी संविधान यात्रा के दौरान इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019