Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर 101 पंडितों ने भारत माता चौक पर की आरती, विधायक राजेश मूणत हुए शामिल

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य भारत माता आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी और 101 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यह आयोजन भक्ति और देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।

गुढ़ियारी के भारत माता चौक पर आयोजित इस विशेष आरती में स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 101 पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ-साथ अन्य प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनमें विधायक मोतीलाल साहू, डॉ. सलीम राज, छगन मूंदड़ा, नंदे साहू और सूर्यकांत राठौड़ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इन नेताओं ने भारत माता की आरती में हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को साझा किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019