Raipur City News : नाइट क्लबों पर 10 बजे बाद तेज म्यूजिक के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर छात्र संगठन NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। रायपुर उत्तर विधानसभा के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर देर रात तक तेज आवाज में चल रहे डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Raipur City News : यह ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपाई के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें थाना तेलीबांधा क्षेत्र के Piano Project, Rasta Restaurant और नवा रायपुर स्थित Else Where Cafe समेत अन्य खुले क्लब और रेस्टोरेंट्स का जिक्र किया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ये संस्थान रात 10 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे और म्यूजिक चला रहे हैं, जो Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है।
Raipur City News : एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि इस ध्वनि प्रदूषण से आसपास रहने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
Raipur City News : संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आम जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिला सचिव खुशराज ढील्लन, महाविद्यालय अध्यक्ष अनिकेत महतो, महासचिव साहिल राजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


