Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में विकास को नई रफ्तार, गौरवपथ-2 समेत कई मेगा प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में शहरी विकास को गति देने के लिए नगर निगम की सामान्य सभा में कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसमें पचपेड़ी नाका से सिद्धार्थ चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक गौरवपथ-2 के निर्माण को हरी झंडी मिली है।

Raipur City News : यह नया गौरवपथ, शंकर नगर से कलेक्टोरेट चौक तक बने गौरवपथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के दक्षिणी हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही तेलीबांधा चौक के पास एक आधुनिक टेक्निकल टॉवर बनाने की योजना भी स्वीकृत हुई है, जहां युवाओं को एक ही जगह पर बैठकर काम करने की सुविधा मिलेगी, यानी रायपुर में अब को-वर्किंग कल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

Raipur City News : वहीं, महादेवघाट को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। इस परियोजना से यह क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से आकर्षण का केंद्र बनेगा। नगर निगम की सामान्य सभा में इन सभी प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, अगले महीने से कार्य शुरू हो जाएगा और एक से दो वर्षों के भीतर इन योजनाओं के पूरा होने पर रायपुर शहर के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सभा में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य और पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019