Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सेंट्रल जेल में नवरात्रि की भक्ति, 802 बंदी मां दुर्गा की आराधना में लीन, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जेल परिसर में मां दुर्गा की उपासना के साथ 802 बंदी व्रत रखकर इस पर्व को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। मिट्टी से बनी मां दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाओं ने जेल को मंदिर जैसा आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया है।

Raipur City News : जेल के कुशल मूर्तिकार बंदियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से मां दुर्गा की तीन खूबसूरत प्रतिमाएं बनाई हैं। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित की गई हैं। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है, जिससे जेल परिसर में मंदिर जैसा माहौल बन गया है।

Raipur City News : नवरात्रि के प्रति श्रद्धा और संकल्प के साथ 802 बंदियों ने व्रत रखा है। महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन का और 49 ने नौ दिन का व्रत लिया है, जबकि पुरुष प्रकोष्ठ के 722 बंदियों ने भी नौ दिन का व्रत शुरू किया है। जेल प्रशासन ने बंदियों की सुविधा के लिए पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं।

Raipur City News : जेल परिसर में प्रतिदिन मां दुर्गा की स्तुति में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बंदियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन को और जीवंत बना रहे हैं। सामूहिक पूजा और भक्ति से जेल का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर है।

Raipur City News : जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। नवरात्रि का यह उत्सव न केवल आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि यह बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रहा है। मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर बंदी अपने मन को शांत कर रहे हैं और एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019