Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे एक युवक की क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक के नीचे पंडरी ब्रिज के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मोवा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार मेंडे के रूप में हुई है। वह पारसोली दी थाना विधानसभा इलाके का निवासी था।

Raipur City News : स्थानीय लोगों ने शाम करीब 6.30 बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कर पंचनामा बनाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया है। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019