Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 6 व्यावसायिक परिसरों पर ताला, 50 लाख से ज्यादा बकाया

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में वर्षों से टैक्स नहीं चुकाने वाले व्यावसायिक परिसरों पर नगर निगम ने सीलबंदी कर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बकायेदारों को किसी भी कीमत पर राहत नहीं मिलेगी।

Raipur City News : नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जोन-10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 और 56 में स्थित कुल 6 व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया। इन सभी परिसरों पर नोटिस, डिमांड बिल और अंतिम सूचना जारी किए जाने के बावजूद कर जमा नहीं किया गया था।

Raipur City News : इन बकायेदारों पर कुल 50 लाख 72 हजार 839 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान निगम को मौके पर ही 4 लाख 41 हजार 12 रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ, जबकि तीन दुकानदारों ने शेष बकाया टैक्स जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

Raipur City News : सीलबंदी की इस कार्रवाई में जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019