Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मां-बेटी के शव संदिग्ध हालात में मिले, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में एक मां-बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या की आशंका जताई है, हालांकि शवों पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Raipur City News : बता दें कि मृतकों की पहचान बिंदा बाई चतुर्वेदी 55 वर्ष और उनकी बेटी उषा मनहरे 40 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के शव उनके घर के भीतर संदिग्ध हालात में पाए गए। पुलिस के अनुसार, शवों पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे, जिसके चलते प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत किसी जहरीले पदार्थ या खाने की वजह से हो सकती है।

Raipur City News : हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। पुलिस ने घर के भीतर मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019