Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पार्टी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने किया हमला, चाकू-डंडों से मारपीट कर लाखों की लूट

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक परिवार के साथ हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में एक पार्टी से लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, दत्तरेंगा की ओर जाते समय परिवार की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू व डंडों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के सदस्य घायल हो गए, जिसके बाद बदमाशों ने महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपए नकद लूट लिए।

Raipur City News : वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल और डरे हुए परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए पास के जंगल में छिपकर रात बिताई। सुबह किसी तरह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019