Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : 18 सितंबर से राजिम-रायपुर के बीच शुरू होगी मेमू ट्रेन सेवा, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नवा रायपुर, अभनपुर होते हुए राजिम तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर 18 सितंबर से मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। रेलवे ने इस नई ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है और इसका समय-सारिणी भी जारी कर दिया गया है। इस सेवा के तहत मेमू ट्रेनें रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम स्टेशनों पर रुकेंगी।

Raipur City News : शनिवार को रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने राजिम स्टेशन का दौरा कर ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर पार्किंग, स्टेज, आगंतुकों के आवागमन और मुख्य अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजिम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।

Raipur City News : राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन का समय-

रायपुर से राजिम: ट्रेन रायपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी और मंदिर हसौद (5:03-5:05), सीबीडी (5:15-5:16), केन्द्री (5:30-5:32), अभनपुर (5:43-5:45), मानिकचौरी (5:56-5:57) होते हुए रात 6:20 बजे राजिम पहुंचेगी।

राजिम से रायपुर: ट्रेन राजिम से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और मानिकचौरी (6:59-7:00), अभनपुर (7:13-7:15), केन्द्री (7:26-7:28), सीबीडी (7:41-7:42), मंदिर हसौद (7:53-7:55) होते हुए सुबह 8:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Raipur City News : क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा-

राजिम, जो छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल है, अब ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क से जुड़ने के साथ बड़े शहरों से सीधे संपर्क में होगा। इस नई रेल सेवा से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, यह सेवा क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019