Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: उरला औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, कई मशीने जलकर खाक

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर: राजधानी रायपुर (Raipur) के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटों में फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रैक्टर और कई महंगी मशीनें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को दमकल टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Raipur City News: आधी रात को भड़की आग, तेजी से फैली लपटें
पुलिस के मुताबिक उरला स्थित भीम सरिया मिनरल प्राइवेट लिमिटेड की लकड़ी फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं और लपटों से भर गया। आसपास के लोगों ने आसमान में उठते धुएं और आग के गोले देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Raipur City News: तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू
सूचना मिलते ही नगर निगम और आसपास के उद्योगों की छह से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Raipur City News: शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019