Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सरोना की शराब दुकान में बड़ी चोरी, 7 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर

Raipur City News : सरोना की शराब दुकान में बड़ी चोरी, 7 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर
X

Raipur City News: Major theft at Sarona liquor shop; thieves flee with ₹7 lakh.

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित सरोना की कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से करीब 7 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सबूत मिटाने की कोशिश में दुकान का लॉकर उखाड़कर ले गए और CCTV कैमरों का DVR भी निकालकर साथ ले भागे।

Raipur City News : घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

Raipur City News : प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल आमानाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019