Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।

Raipur City News : गुढ़ियारी थाना पुलिस को पहले से रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Raipur City News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और किस राज्य या शहर में सप्लाई किया जाना था।

Raipur City News : मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019