Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत

Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
X

Raipur City News: Major accident during solar panel installation; two technicians die after coming into contact with a high-tension line.

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को एक घर की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur City News : मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीन टेक्निशियन घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पहुंचे थे। इंस्टॉलेशन के दौरान पैनल या उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Raipur City News : घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019