Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ‘कम काफिला, बड़ा संदेश’, सीएम साय ने घटाईं 5 गाड़ियां, अब सरकारी सिस्टम में बढ़ेगा EV का इस्तेमाल

Raipur City News: Less convoy, bigger message, CM Say reduced the number of vehicles by 5, now the use of EV will increase in the government system.
X

Raipur City News: ‘Less convoy, bigger message’, CM Say reduced the number of vehicles by 5, now the use of EV will increase in the government system.

Raipur City News : रायपुर। विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले में कटौती कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने न केवल अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटाई, बल्कि मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों से भी संयमित वाहन उपयोग की अपील की है।

Raipur City News : राजधानी रायपुर से जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उनके काफिले में पहले की 13 गाड़ियों के बजाय केवल 8 वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही भविष्य में सरकारी काफिलों और शासकीय वाहनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को चरणबद्ध तरीके से शामिल करने की तैयारी भी शुरू की जाएगी।

Raipur City News : मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करना हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। इसी सोच के तहत अब केवल जरूरी वाहनों को ही कारकेड का हिस्सा बनाया जाएगा।

Raipur City News : उन्होंने मंत्रीगणों और विभिन्न सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी सरकारी संसाधनों के सीमित और जिम्मेदार उपयोग का आग्रह किया है। साथ ही आम जनता से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और अनावश्यक निजी वाहन उपयोग से बचने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019