Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: ‘किसान, जवान, संविधान’ रैली में खड़गे का BJP पर तीखा वार, बोले – छत्तीसगढ़ की संपदा उद्योगपतियों को सौंप दी गई

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर: भारी बारिश के बीच भी कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ रैली ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जोश और जज़्बे का नया इतिहास रच दिया। रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं ने जहां भीगते हुए मैदान में डटे रहे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।

Raipur City News: बारिश में भी कांग्रेस का जोश बरकरार

तेज़ बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की जबरदस्त मौजूदगी ने माहौल को गर्मा दिया। खड़गे ने कहा “हम मंच पर भीग रहे हैं, आप मैदान में भीग रहे हैं, यह समर्पण बताता है कि कांग्रेस हर संघर्ष के लिए तैयार है।” उन्होंने याद दिलाया कि 2023 के रायपुर अधिवेशन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन भाजपा ने ईडी और अन्य एजेंसियों के ज़रिए उस अधिवेशन को रोकने की कोशिश की थी।

Raipur City News: मोदी-शाह पर सीधा हमला

खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदाओं जंगल, जमीन, खनिज को अडाणी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा “कोयला, स्टील और आयरन ओर की लूट मची हुई है। राज्य की भाजपा सरकार दिल्ली के रिमोट से चल रही कठपुतली बन गई है।” उन्होंने कटाक्ष किया कि जो नेता “400 पार” का दावा कर रहे थे, आज सत्ता में टिके रहने के लिए बैसाखियों पर निर्भर हैं।

Raipur City News: खड़गे के भाषण की मुख्य बातें

  • संपदा की लूट: छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन, लेकिन स्थानीय जनता को कोई लाभ नहीं।
  • कठपुतली सरकार: दिल्ली के इशारों पर चल रही भाजपा सरकार, डबल इंजन सिर्फ दिखावा।
  • जनहित योजनाएं बंद: गौठान, गोबर खरीदी, हाट बाजार, आत्मानंद स्कूल जैसी योजनाएं रोकी गईं।
  • युवाओं और महिलाओं के साथ अन्याय: रोजगार भत्ता बंद, महिलाओं की योजनाएं ठप, लेकिन शराब दुकानों की संख्या बढ़ी।
  • झूठे वादे: 15 लाख, सस्ता गैस सिलेंडर, MSP – सब छलावा साबित हुआ।
  • मणिपुर हिंसा पर चुप्पी: खड़गे बोले – मणिपुर जलता रहा, पीएम एक बार भी नहीं गए।
  • पहलगाम हमला: खड़गे ने सवाल उठाया कि मोदी ने सर्वदलीय बैठक में भी भाग नहीं लिया।

Raipur City News: संविधान, किसानों और जवानों की रक्षा का संकल्प

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “संविधान की आत्मा को बचाने, किसानों के अधिकार और जवानों के सम्मान की लड़ाई को और तेज़ करना होगा।” इस रैली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019