Raipur City News: वाल्टेयर लाइन के कचना ओवरब्रिज लोकार्पण आज, डेढ़ लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर का बहुप्रतीक्षित कचना ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार शाम लोकार्पण करेंगे। करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस ओवरब्रिज की लंबाई लगभग 800 मीटर है। इसके शुरू होने से खम्हारडीह-कचना मार्ग के आनाजाना करने वाले आसपास के डेढ़ लाख से अधिक लोगों को ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
Raipur City News: हर 15 मिनट में बंद होता है रेलवे फाटक
खम्हारडीह-कचना रेलवे क्रॉसिंग राजधानी के सबसे व्यस्त रेलवे फाटकों में से एक माना जाता है। रेलवे के अनुसार इस रूट से हर दिन करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।सुबह और शाम के समय यहां लंबा ट्रैफिक जाम लगता था।
Raipur City News: इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा
कचना ओवरब्रिज शुरू होने से वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड, बाराडेरा, जोरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर सहित कई रिहायशी इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि बीते कुछ वर्षों में इन इलाकों में तेजी से आबादी बढ़ी है, जिसके कारण ट्रैफिक दबाव भी कई गुना बढ़ गया था। अब कचना ओवरब्रिज के शुरू होने के साथ राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


