Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: हीरापुर जरवाय में 60 एकड़ जमीन पर चल रही थी अवैध प्लाटिंग,जेसीबी पोकलेन लेकर पहुंची निगम की टीम, रायपुर में बड़ी कार्यवाही, एफआईआर दर्ज

Dev Verma
Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर-जरवाय में करीब 60 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। निगम अमले ने निर्माण कार्य को हटाया है। बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता की टीम मौके पहुंची और अवैध प्लाटिंग को हटाया।

Raipur City News: जानकारी के अनुसार वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 हीरापुर जरवाय क्षेत्र अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स प्रोपाइटर स्वप्निल अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए तथा बिना नगर पालिक निगम रायपुर से कॉलोनी विकास अनुमति के लगभग 60 एकड़ भूमि में खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की गई थी।

Raipur City News: इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत कलेक्टर और निगर निगम के नगर निवेश विभाग को की गई थी। अफसरों के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध सीसी रोड को तोड़ने की कार्यवाही की गई।

Raipur City News: टीम ने अवैध मुरूम रोड को काटा एवं एवं बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवाल सहित अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनों को हटाया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019