Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में आज 01 मार्च को होली मिलन समारोह भक्ति भाव से शुरु हुआ। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Raipur City News: समारोह में भव्य हरिनाम संकीर्तन, गौर पूर्णिमा महोत्सव और होली मिलन में फूलों की होली से वृंदावन की गलिया जीवंत हो गईं। श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से भक्तों को ब्रज की दिव्य होली का अनुभव हुआ।

Raipur City News: समारोह के दौरान श्री श्री गौर-निताई महाभिषेक, भजन-कीर्तन, दिव्य पालकी उत्सव और महाप्रसाद वितरण जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। हरिनाम संकीर्तन की गूंज के बीच पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहेगा।

Raipur City News: आयोजन समिति के अनुसार यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शहर के श्रद्धालु और परिवार बड़ी संख्या में इसमें शामिल होते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019