Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: 4 से 18 जून तक बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज का रास्ता, ध्यान से पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Raipur City News: 4 से 18 जून तक बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज का रास्ता, ध्यान से पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
X

Raipur City News: 4 से 18 जून तक बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज का रास्ता, ध्यान से पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक रूट बदलना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज को 4 जून से 18 जून तक बंद रखा जाएगा।

Raipur City News: ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे द्वारा कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

Raipur City News: एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी का सीधा रास्ता बंद

रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले वाहन इस दौरान अंडरब्रिज से नहीं गुजर सकेंगे। रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करना होगा।

Raipur City News: इन रूट्स से करें आवाजाही

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद मार्ग को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019