Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: रायपुर-दुर्ग के बीच हाई-स्पीड ट्रेन के लिए जीएम ने किया निरीक्षण, अप और मिडिल लाईन में 130 किमी प्रति घंट की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक (GM) तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को रायपुर-दुर्ग रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर से दुर्ग के बीच अप लाइन और वापसी में मिडिल लाइन पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए ट्रैक की जांच की।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने बताया कि रायपुर रेल मंडल में वंदेभारत के अलावा एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम विधायक राजेश मूणत और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से भी मुलाकात की।

Raipur City News: विधायक राजेश मूणत ने रखी प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 7 तक पहुंचने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग

चर्चा के दौरान विधायक राजेश मूणत ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 7 तक पहुंचने के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग रखी। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर-इंदौर के बीच सीधी ट्रेन चलाने और रेलवे जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े की शिकायत की। जीएम ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया।

Raipur City News: दुर्ग स्टेशन से शुरू हुआ निरीक्षण

निरीक्षण सुबह 9:30 बजे दुर्ग स्टेशन से शुरू हुआ। जीएम ने दुर्ग कोचिंग डिपो, मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री, रेलवे कॉलोनी, रनिंग रूम, नवनिर्मित रनिंग रूम भवन का उद्घाटन, आरआरआई, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रि-डेवलपमेंट कार्य, चौथी रेलवे लाइन निर्माण, लॉबी, आरपीएफ पोस्ट, माइनर ब्रिज, लेवल क्रॉसिंग, ऑटो हट, और ओएचई डिपो का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान दुर्ग कोचिंग डिपो, पिट लाइनों, कोचों की सफाई और उपकरणों के रखरखाव की जांच की गई। जीएम ने मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री में चादर-कंबल की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की गई। रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।साथ ही स्वच्छता, विश्राम व्यवस्था और सेफ्टी मानकों की जांच के साथ नए रनिंग रूम भवन का उद्घाटन किया गया।

Raipur City News: सांसद विजय बघेल और विधायकों से चर्चा

निरीक्षण के दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। भिलाई नगर और भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। भिलाई स्टेशन पर विधायक डोमन लाल कोसरेवाड़ा ने यात्री सुविधाओं पर जोर दिया। निरीक्षण में बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, मुख्य अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित मंडल के शाखाधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019