Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : GATE 2026 में सेंध की साजिश नाकाम, रायपुर में 6 ‘मुन्ना भाई’ दबोचे, फर्जी दस्तावेज और सिम कार्ड बरामद

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित परीक्षा Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) में फर्जी अभ्यर्थी बनकर बैठने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। राजधानी के डीडी नगर इलाके में छापेमारी कर छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा से रायपुर पहुंचे थे और कथित तौर पर असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने की तैयारी में थे।

Raipur City News : पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ युवक GATE परीक्षा में ‘सॉल्वर’ के रूप में बैठने वाले हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू और डीडी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर रेड मारी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर साजिश का खुलासा हो गया।

Raipur City News : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से फर्जी पहचान पत्र, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को रायपुर किसने बुलाया और इस पूरे रैकेट के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

Raipur City News : डीडी नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आशंका है कि यह गिरोह अन्य राज्यों में भी इसी तरह की परीक्षा धांधली में शामिल रहा हो सकता है। पुलिस इनके नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और संभावित आर्थिक लेनदेन की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019