Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : लाल आतंक से मुख्यधारा तक, गृहमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ किया डिनर

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने नया रायपुर स्थित निवास पर आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ भोजन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व नक्सल नेता सतीश समेत करीब 200 आत्मसमर्पित नक्सली शामिल हुए, जिन्होंने राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।

Raipur City News : बताया जा रहा है कि सतीश ने 200 से अधिक नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। सरकार की पुनर्वास और पुनर्स्थापन योजनाओं के तहत उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में यह सामूहिक डिनर आयोजित किया गया, जिसे विश्वास और संवाद का प्रतीक माना जा रहा है।

Raipur City News : गृहमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि “लाल आतंक से पुनर्वास किए भाई-बहनों का मेरे निवास आगमन हुआ।” कार्यक्रम को नक्सल उन्मूलन अभियान और पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019