Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने की मुलाकात, खेल विकास की नई रणनीति पर की चर्चा

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खेलों के समग्र विकास, आधुनिक अधोसंरचना और राज्य की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

Raipur City News : मुख्यमंत्री ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें बेल मेटल से निर्मित कलात्मक प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Raipur City News : मुलाकात के दौरान प्रदेश में आधुनिक खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए अधोसंरचना विस्तार, कोचिंग सुविधाओं और प्रतियोगी अवसरों को प्राथमिकता दे रही है।

Raipur City News : कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विश्वास और विकास के माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण में यहां की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच मिल सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुनियोजित प्रयासों से छत्तीसगढ़ खेल क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019