Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : स्टेशन क्षेत्र में 4 घंटे हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध, यातायात सुचारू बनाने का कदम

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। शहर में जनसंख्या और वाहनों की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण यातायात पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में, विशेष रूप से तेलघानी नाका, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक, भैंसथान, नाहरपारा और नर्मदा पारा में हल्के मालवाहक वाहनों के अधिक आवागमन से जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

Raipur City News : इसको देखते हुए डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर ने छोटे एवं हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर शाम 17:00 से रात्रि 21:00 बजे तक 4 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और यातायात के सुचारू संचालन के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके तहत अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग, राठौर चौक से तेलघानी नाका चौक, फाफाडीह चौक से स्टेशन चौक तक, चुना भट्टी से गुढ़ियारी अंडर ब्रिज होकर स्टेशन चौक निकास गेट तक, कर्मा चौक से रामनगर ब्रिज और अंडर ब्रिज होते हुए तेलघानी नाका चौक तथा नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा मार्ग पर हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Raipur City News : पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घनी आबादी वाले स्टेशन क्षेत्र के परच्यून गोदामों को शहर के बाहर विस्थापित करने की आवश्यकता है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक यह 4 घंटे का प्रतिबंध यातायात नियंत्रण और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019