Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : निःशुल्क बस पास बंद होने पर बिफरे कर्मचारी, मांगा 2000 रुपये मासिक वाहन भत्ता, दी आंदोलन की चेतावनी

CG News
X

CG News:

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंत्रालय भवन को नवा रायपुर अटल नगर में स्थानांतरित करने के साथ ही मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के नवनियुक्त कर्मचारियों की निःशुल्क बस पास सुविधा बंद कर दी गई है। इस निर्णय से नाराज कर्मचारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर वाहन भत्ता 100 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

Raipur City News : कर्मचारियों ने वित्त विभाग के निर्देश पर निःशुल्क बस पास सुविधा बंद करने को कर्मचारी हितों की अनदेखी और अदूरदर्शी कदम करार दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि इस निर्णय के कारण कर्मचारियों को मजबूरन वाहन भत्ता लेना पड़ रहा है, जो दशकों से मात्र 100 रुपये प्रतिमाह है। रायपुर से नवा रायपुर का एक तरफ का बस किराया 40 रुपये है, यानी आने-जाने में 80 रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में मासिक 100 रुपये का वाहन भत्ता कर्मचारियों के लिए पूरी तरह अपर्याप्त है।

Raipur City News : कर्मचारियों ने पत्र में लिखा कि निःशुल्क सार्वजनिक परिवहन सुविधा बंद करने का निर्णय किस आधार पर लिया गया, यह समझ से परे है। उन्होंने वित्त विभाग के इस ज्ञापन को तत्काल निरस्त करने और सभी कर्मचारियों/अधिकारियों को 100 रुपये के बजाय 2000 रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता देने का आदेश जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आने वाले समय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019