Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पीडब्ल्यूडी ब्रिज की ग्रिल में गर्दन फंसने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Asian News
Raipur City News: Elderly man dies after his neck gets stuck in the grill of a PWD bridge, police investigating
X

Raipur City News: Elderly man dies after his neck gets stuck in the grill of a PWD bridge, police investigating

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास डिवाइडर की लोहे की ग्रिल में उनकी गर्दन फंसी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur City News : मृतक की पहचान परशुराम नगर पुरैना निवासी 80 वर्षीय जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सोमवार दोपहर करीब 1ः30 बजे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जब उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी हुई थी और वे बेहोश हालत में थे।

Raipur City News : स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रिल में गर्दन फंसने से ही उनकी मौत हो गई। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी कैसे? यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई और कारण, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Raipur City News : पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019