Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : दवा घोटाले में संलिप्त अफसरों से ED करेगी पूछताछ, अब तक 7 लोग जा चुके जेल

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 411 करोड़ से ज्यादा की दवा और री-एजेंट घोटाले में ED की जांच तेज हो गई है। CGMSC में पदस्थ रहे वरिष्ठ IAS अफसरों से पूछताछ की तैयारी है। मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा समेत 7 लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

Raipur City News : ED ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 18 जगह छापे मारे थे। अब ED कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बंद अफसरों और व्यापारियों से पूछताछ करेगी। ED सभी अफसरों को नोटिस देकर बुलाने की तैयारी कर रही है। मामले में जल्द ही कुछ और बड़े नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही हैं।

Raipur City News : दवा घोटाला केस की जांच कर रहे ED अफसरों की रडार में भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा, मीनाक्षी गौतम, बसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, क्षिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार, आनंद राव और एक IFS समेत 10 अधिकारी शामिल हैं। ED के सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इन सभी से पूछताछ की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019