Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के बीच एक एक्टिवा सवार युवक के पास से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।

Raipur City News: मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। युवक की पहचान आजाद चौक निवासी मिलन शर्मा के रूप में हुई है।

Raipur City News: पुलिस की पूछताछ में युवक रकम के स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इतनी बड़ी नगदी बिना वैध दस्तावेज के मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली है।

Raipur City News: मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। आगे की जांच आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई आजाद चौक थाना पुलिस द्वारा की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019