Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, रेलवे स्टेशन के बाहर 80 लाख की कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के बढ़ते नेटवर्क का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के पास से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।

Raipur City News : पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन परिसर के बाहर एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कोकीन बरामद हुई।

Raipur City News : प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नए साल के जश्न को देखते हुए कोकीन की सप्लाई के लिए रायपुर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ड्रग्स नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019