Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : संभाग स्तरीय भजन प्रतियोगिता संपन्न, सूरजपुर टीम विजेता, अब अयोध्या में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन बंधु परिषद द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय भजन प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। एकल श्रीहरि कथा प्रसार योजना के अंतर्गत तीन माह से प्रदेशभर में गाँव, संच और अंचल स्तर पर सत्संग-भजन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही थीं, जिनका फाइनल मुकाबला फाफाडीह स्थित पाटीदार भवन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में सूरजपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाज़ी मारी।

Raipur City News : मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रदेशभर से चयनित 15 टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि द्वितीय स्थान दंतेवाड़ा की टीम और तृतीय स्थान कोंडागांव की टीम को प्राप्त हुआ।

Raipur City News : कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Raipur City News : सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि विजेता सूरजपुर टीम अब अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भजन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि से प्रदेश के वनवासी कथाकारों और भजन मंडलियों में उत्साह का माहौल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019