Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : खारुन नदी तट पर मिली महिला की लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Raipur City News: Dead body of a woman found on the banks of Kharun river, suspected to have been murdered and thrown away
X

Raipur City News: Dead body of a woman found on the banks of Kharun river, suspected to have been murdered and thrown away

Raipur City News : रायपुर। जिले के महादेवघाट इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खारुन नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

Raipur City News : यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019