Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में गोंडवाना महोत्सव का सांस्कृतिक जलवा, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, संगीत और हुनर का अनोखा संगम

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में चल रहा गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव मंगलवार की शाम रंग-बिरंगी छत्तीसगढ़ी परंपरा में पूरी तरह डूबा नजर आया। मां पीतांबरा जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस 17 दिवसीय मेले में प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में शानदार रैंप वॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति में प्रदेश की परंपरा, बोली और संस्कृति की आत्मा झलकती दिखी।

Raipur City News : बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी गीतों की धुनों ने शाम को और भी जीवंत बना दिया। मंच पर शहर के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर महफ़िल में सुरों का जादू बिखेर दिया। आयोजक वैभव सिंह सिसोदिया और सौरभ सिंह सिसोदिया ने बताया कि मेले की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन हजारों लोग कला, संस्कृति और मनोरंजन का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

Raipur City News : 14 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यहां छत्तीसगढ़ी कलाकृतियों, हुनरमंद कारीगरों के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, शॉपिंग ज़ोन और मनोरंजन के आकर्षक क्षेत्रों को एक ही स्थान पर देखने का मौका मिल रहा है।

Raipur City News : मंगलवार की संगीत संध्या में Dr. एन.के. निषाद के “घर घर दीया माता” से शुरू होकर श तारा बोरकर के “अरपा पैरी के धार” तक हर प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रोमांटिक, मेलोडियस और जोश से भरे गीतों ने देर रात तक मंच पर माहौल को गर्माए रखा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019