Raipur City News : हथियार के साथ दबोचा गया शातिर, हत्या केस में जेल काट चुका आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Raipur City News : रायपुर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक संदिग्ध हालात में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर युवक को रोका।

Raipur City News : तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मयंक गुर्जर (पुलिस उपायुक्त, नॉर्थ जोन) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे पिस्टल कचरे के ढेर में मिली थी। हालांकि पुलिस इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है।
Raipur City News : अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं। इलाके में इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।


